लखनऊ, फरवरी 21 -- बहराइच जिले के कैसरगंज रेंज के प्रभावित गांव मंझारा तौकली के मजरे लोनियनपुरवा में शुक्रवार शाम एक हिंसक भेड़िया घर में घुस गया और दो साल के मासूम पर हमला कर दिया। मां की बहादुरी और सूझबूझ से बच्चे की जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंझारा तौकली के मजरे लोनियनपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार चौहान शुक्रवार को मजदूरी के लिए बाहर गए थे। शाम करीब 7:30 बजे उनकी पत्नी ज्ञानवती रसोई में अपने दो वर्षीय बच्चे आदित्य को खाना खिला रही थीं। वह पति के आने का इंतजार कर रही थीं। तभी अचानक सरसराहट हुई और कुत्ते से बड़े आकार का एक भेड़िया रसोई में घुस आया। इससे पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.