रुडकी, जनवरी 1 -- आवारा कुत्ते अब सड़कों के साथ ही घरों में घुसकर हमला कर रहे हैं। गुरुवार सुबह एक आवारा कुत्ता एक घर में घुस आया। उसने घर में सो रहे बच्चों पर हमला करने का प्रयास किया। यह देखकर पिता उसे खदेड़ने के लिए दौड़ा। इस पर कुत्ते ने ग्रामीण के पांव पर काट लिया। शोर होने पर आस पड़ोस के ग्रामीण वहां आ गए। शहर से सटे इब्राहिमपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार गुरुवार सुबह अपने घर में पत्नी व बच्चों के साथ मौजूद था। घर का दरवाजा खुला होने के चलते एक आवारा कुत्ता अचानक ही उनके घर में घुस आया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते, कुत्ता उनके बच्चों की ओर झपटा। यह देख रविंद्र कुमार बच्चों को बचाने और आवारा कुत्ते को खदेड़ने के लिए दौड़ा तो कुत्ते ने रविंद्र कुमार को ही काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...