सिमडेगा, जनवरी 25 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झारखंड-छतीसगढ़ सीमा के नजदीक महुवाडीह के पास रविवार को एक चेचिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। साथ ही चेचिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कच्चा घर में घुस गई। जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि घर में रहने वाली महिला पानी लेने गई थी। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। इधर घर में चेचिस वाहन घुसने से महिला का बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर क्षतिग्रस्त होने से महिला के समक्ष रहने के लिए भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है। अगर उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिलता है तो उनके समक्ष परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी। महिला ने प्रशासन से आवास योजना का लाभ देने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...