सीवान, दिसम्बर 3 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के बाहर घंटों तक खड़ी संदिग्ध बाइक को देख लोगों को शक हुआ। लोगों का आरोप है कि बाइक काफी देर से घर के बाहर खड़ी थी और आवाज देने पर भी भीतर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। इसी बीच लोगों की भीड़ जुट गई और दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलते ही लोगों ने दो युवकों को घर के अंदर पाया, जिसके बाद दोनों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाकर थाने ले आई। इस घटना को लेकर गांव में काफी देर तक चर्चा और तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस ने स्पष्ट रूप से युवकों पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.