गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में चोर ने घर में घुसकर 20 हजार रुपये चुरा लिए। घटना 10 जनवरी की है। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है। आदर्श नगर इलाके में रहने वाले देशराज सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक युवक ने घर में घुसकर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह उठने के बाद चोरी का पता चला। चोर छत के रास्ते आया और वारदात कर फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...