सहारनपुर, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के कम्बोह माजरा में दबंगों ने गाली-गलौच करते हुए एक युवक के घर में घुसकर हॉकी और कड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रदीप पुत्र चंद किरण ने कोतवाली बेहट में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर शाम अचानक गांव निवासी अतुल पुत्र काला, संजू पुत्र बृजेश और सोनू पुत्र चाणू उसके घर में घुस गए। आरोप है कि हथियार लैस पहुंचे दबंगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदीप का आरोप है कि अतुल ने कड़े से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया। सोनी ने उसे पकड़ लिया, जबकि संजू ने हॉकी से कई वार किए। जिससे उसका सिर फट गया और खून तेजी से बहने लगा। इस जानलेवा हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और डायल 112 को फोन कर सूचना दे दी। पुलिस की सूचना मिल...