काशीपुर, फरवरी 10 -- काशीपुर। तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने अपने साथियों संग मिलकर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निझडा फार्म, जसपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार पुत्र सतीश कुमार ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 फरवरी की दोपहर अपने घर पर था। घर के पास एक रेस्टोरेंट पर आदित्य नेगी पुत्र नरेन्द्र सिंह नेगी, नीरज नेगी, गुरुरानी व 5 अन्य व्यक्ति डीजे बजा रहे थे। जब वह और उसके चाचा मुरारीलाल उन्हें समझाने गए, तो उन्होंने चाचा को गाली देते हुए धमकी देने लगे। आरोप है कि शाम करीब छह बजे आरोपी उसके घर में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर घुस आए और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.