हापुड़, दिसम्बर 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव छोटी गढ़ावली निवासी बाला ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी पड़ोसी उनके परिवार को गाली गलौज करने लगा। उसने पड़ोसी को गाली गलौज करने से मना किया तो पड़ोसी घर में घुस गया और उसके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...