मोतिहारी, दिसम्बर 23 -- चिरैया, निज संवाददाता । शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव में एक महिला के घर में घुस कर बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट करते हुए रुपये और आभूषण लूट लिया है। घटना सोमवार की रात घटी है। घटना की खबर पर डायल 112 टीम के पहुंचते ही सभी बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस टीम के वापस लौटते ही बदमाशों ने दुबारा हमला कर महिला का कपड़ा फाड़ दिया। इसके बाद महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गुड्डू साह के पुत्र गोलू कुमार को दबोच लिया। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है। मामले को लेकर ग्रामवासी मनोज साह की पत्नी व पीड़िता मीरा देवी ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि हथियार लहराते हुए करीब दस बदमाश उसके घर में घुस कर मारपीट करते हुए लूटपाट किया है। उसके पति बाहर में रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.