कटिहार, फरवरी 18 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक कवैया धार गांव में सोमवार की देर रात सोयी अवस्था में एक 28 वर्षीय महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मोहनाचंदापुर पंचायत के निवासी एहताशाम हुसैन की पत्नी सरिफा खातून (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सिर पर गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। मृतका के पति एहताशाम हुसैन ने बताया कि मेरी पत्नी नैहर में थी। मेरे घर वार्ड संख्या चार (झड़खा गांव) में काम चल रहा था। रात में मैं भी ससुराल चला गया। रात नौ बजे के करीब तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस कर मेरी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। जब तक हमलावरो...