बांदा, जुलाई 6 -- बांदा। संवाददाता घर के अंदर सोई महिला से क्षेत्र के युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। ससुर के जगने पर आरोपित भाग निकला। घर की कुंडी खोलकर अंदर घुसा था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गिरवां थानाक्षेत्र निवासी एक महिला के मुताबिक, रात करीब 11 बजे बच्चो के साथ घर के अंदर सोई थी। क्षेत्र का बाबू उर्फ अतीक घर में घुस आया। सोते समय छेड़खानी करने लगा। नींद खुलने पर बाबू को पहचान लिया। शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता परिवार के साथ गिरवां थाना पहुंची जहां मामले की तहरीर दी। आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.