एटा, जनवरी 9 -- घर में घुसकर आरोपी दामाद ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। चीख की आवाज सुनकर पहुंची बेटी ने घटना की वीडियो बना ली है। पीड़िता ने आरोपी दामाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सात जनवरी की रात को आरोपी दामाद कमल कांत निवासी शंकर नगर थाना कृष्णा नगर पुरानी दिल्ली घर पर आया। आरोप है कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। चीख की आवाज सुनकर बेटी आई और बेटी ने वीडियो बना लिया है। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...