बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाबला गांव में पड़ौसी परिवार ने घर में घुसकर दो महिलाओं के ऊपर हमला बोला, जिसमें वे घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पाबला गांव निवासी मंजू ने बताया कि सुबह के समय उसके मकान पर लीलू, रवि, अमित, संजू देवी व एक अन्य महिला पहुंची। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंड़ों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। बहन मौनी बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला बोल दिया। जिसमें वह भी घायल हो गई। बताया कि शौर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पर घटना की तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों क...