अमरोहा, फरवरी 12 -- नौगावां सादात। पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस ने ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती की है। यहां अरशद हयात का परिवार रहता है। उनकी पत्नी शेबी अंसारी उर्फ इमराना द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बीती पांच फरवरी की दोपहर एक बजे वह घर में थीं। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर रईस अहमद, जेठ इशरत अली व देवर अशरफ हयात घर में घुस आए। आरोपियों ने बाल नोंचते हुए उनके साथ मारपीट की। बच्चे और पति को फांसी लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी मारपीट कर चुके हैं। धमकी और मारपीट की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का जल्द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.