बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता व उसका पति शिकायत करने आरोपी के यहां पहुंचे। आरोप है आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिल कर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देवा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति संजय से उसकी बातचीत होती थी। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से वह उसका पीछा कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि तीन अक्टूबर की देर रात करीब ढाई बजे संजय उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर जब परिजन जागे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि जब वह पति के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.