प्रयागराज, फरवरी 21 -- बेखौफ बदमाशों ने झूंसी निवासी सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी के घर में घुसकर पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली और इत्मीनान से भाग गए। अधिकारी ने स्थानीय थाने में तहरीर देने के साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर उन्हें भी वारदात से अवगत कराया है। आवास विकास कॉलोनी झूंसी निवासी 75 वर्षीय अनिल कुमार गांगुली केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी हैं। उन्होंने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की दोपहर लगभग 12 बजे उनकी पत्नी घर की चहारदीवारी के अंदर बैठकर धूप ले रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश उनके पास पहुंचा और गले से सोने की चेन छीनकर पहले से ही घर के बाहर मौजूद अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। बदमाश जिस बाइक से भागे वह बिना नंबर की थी। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। अनिल कुमार गांगुली ने श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.