सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव दबंगई की गंभीर घटना सामने आई है। पड़ोस के युवक व उसके साथियों ने युवती के घर में घुसकर गाली-गलौज की और युवती का हाथ पकड़कर जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पर युवती के चचेरे भाई के साथ मारपीट करते हुए उसे जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के सांसापुर गांव निवासी युवक की चचेरी बहन अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक नरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र चन्द्रभान वर्मा, चन्द्रभान वर्मा पुत्र बृजलाल वर्मा तथा उनके साथ दो अन्य अज्ञात लोग जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने युवती के साथ गालियां दीं और उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए घर से बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.