बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात को गांव का ही नमित पुत्र माता प्रसाद वर्मा ने उनके घर में जबरन घुसकर उनकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ गलत काम किया। घटना के दौरान जब वह पहुंची तो उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसको तथा उसके पुत्र के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...