बाराबंकी, फरवरी 23 -- कोठी। आठ दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटियों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट में पीड़ित पिता की शिकायत पर सोमवार शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि निकाह तय होने से नाराज आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ व बदसलूकी की। उसकी छोटी बहन को भी पीटा। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बड़ी बेटी का निकाह तय है। आरोप है कि बेटी से फोन पर बात करने वाला आरोपी युवक जैन पुत्र जमील अपने एक दोस्त के साथ 15 फरवरी की रात उनकी गैरमौजूदगी में घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने लगा। बेटी ने दरवाजा खोला तो आरोपी जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया। उससे जबरदस्ती शादी करने की बात कहकर जबरदस्ती करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर घर में सो रही उसकी छोटी बहन जाग गई। दोनों ब...