बाराबंकी, दिसम्बर 1 -- बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक घर में शनिवार की रात घर में घुसकर एक युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की। पिता के जागने पर आरोपी भागने लगा। पिता ने उसे पकड़ा तो मारपीट की गई। साथ ही धमकी दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी नींद खुली तो देखा गांव का ही राहुल उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था। उसके जागते ही राहुल ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। इस पर आरोपी राहुल ने मारपीट की। लोगों की भीड़ जुटी आरोपी भाग गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.