सहारनपुर, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 5 फरवरी की शाम उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस के दो युवक घर में घुस आए और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने आंख और शरीर पर चोट मारी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शोर सुनकर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा और शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज व धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...