आगरा, फरवरी 6 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नामजद आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ व मारपीट की। साथ ही उससे शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि चीखपुकार पर पहुंचे युवती के भाई को भी आरोपी ने ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया और युवती का मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक युवती ने बताया है कि घटना गत पांच फरवरी की दोपहर साढ़े 12 बजे की है। वह अपने घर पर थी, इसी दौरान सुबोध पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव सकरा थाना जलेसर जिला एटा आया और उसने आते ही उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने चीखपुकार कर विरोध करने का प्रयास किया। चीखपुकार पर पहुंचे उसके भाई को आरोपी ने ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.