प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- सांगीपुर। घर में घुसकर पड़ोसियों ने युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की उषा सरोज पत्नी रामधनी ने पुलिस की दी तहरीर में कहा कि 10 फरवरी को वह जरूरी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी बेटी किरन अकेली मौजूद थी। इसी बीच रंजिश को लेकर गांव के संदीप सरोज सरोज, अपनी मां सगरहिन के साथ मिलकर उसे पीट दिया। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...