हापुड़, दिसम्बर 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी बबीता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बेटी शीतल घर पर काम कर रही थी। तभी पड़ोसी युवक अपने भाई के साथ उसके घर में घुस गया। वहां आकर दोनों ने उसकी बेटी के साथ गाली गलौज की। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित बेटी की बात सुनकर उसने शिकायत की तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.