रुद्रपुर, दिसम्बर 5 -- रुद्रपुर। एक युवक के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने का आरोप लगाया है। भूरारानी निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि वह अपने मामा के घर में रहता है और कुछ समय पहले आर्थिक जरूरत के चलते उसने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये लिए थे, जिन पर वह 30 प्रतिशत तक का भारी भरकम ब्याज दे चुका है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब युवक अपने कमरे में सो रहा था, तभी पांच-छह लोग जबरन घर में घुस आए और कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि लोगों युवक को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि वह लोग उसे पकड़कर जबरन ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उसकी चीख सुनकर मामा और मामी बचाव के लिए पहुंचे तो उन लोगों ने उनसे भी अभद्रता की। इसी बीच आसपास के लोग एकत्र हुए तो वह लोग मौके से धमकी देकर मौके से फरार हो गए। युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई क...