देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश और पत्नी के साथ चल रहे कोर्ट केस के विवाद में 12-13 लोगों ने युवक को बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से वार कर लहुलुहान कर दिया। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की शाम करीब चार बजे जब वह अपने घर पर आराम कर रहे थे तभी गेट पर लगी घंटी बजी। गेट खोलते ही भीड़ ने उन्हें धक्का देकर अंदर कर लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बॉबी और अभिषेक ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे अमित का दायां कान कट गया। पुलिस ने घायल को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। रायपुर पुलिस ने मंगलवार को राकेश गौड़, सौ...