कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी कोतवाली के गुलामीपुर निवासी मो. सफीक पुत्र मुस्तफा की पत्नी अंजुम बेगम पांच जनवरी को अपनी बहन रानी के यहां गई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। सफीक का आरोप है कि गुरुवार की रात को गांव की निशां, चमन, अबु हुरैरा, महविश, गालिब ने दरवाजा खुलवाकर उसको बेरहमी से मारापीटा। लाठी-डंडा से प्रहार किया गया, इससे उसको चोटें आई। सफीक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...