काशीपुर, नवम्बर 22 -- जसपुर। घर में घुसकर युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला नत्थासिंह निवासी अयूब पुत्र निसार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 14 नवंबर की शाम वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर जा रहा था। घर जाकर देखा तो मोहल्ले के नईम उर्फ गोलू पुत्र मो.मुस्तकीम, मो.जाहिद व परवेज उर्फ छोटू पुत्र मो.शाहिद, मो.सलीम पुत्र मो.नफीस गाली-गलौज कर उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर नईम ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...