शामली, मई 9 -- रंजिशन घर में घुसकर युवक की टांग में गोली मार दी। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव तितरवाड़ा निवासी सजीला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार रात करीब साढे आठ बजे उसका बेटा सुफियान घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही अब्दुल वहीद, नौमान, सुफियान व सद्दाम हाथों में तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर अब्दुल वहीद ने तमंचे से उसके बेटे की टांग में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अन्य आरोपियों ने भी तमंचों से फायर किए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.