लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- थाना क्षेत्र के गांव रुकनापुर में लूट और मारपीट में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। रुकनापुर गांव के रहने वाले शैलेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट ने 6 नवंबर 2025 को थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी गांव कुसभरिया के रहने वाले अभय शुक्ला उर्फ बजरंगी पुत्र राजीवरतन और राजकुमार पुत्र छोटेलाल अपने अन्य काफी साथियों के साथ घर आकर पांच नवंबर की रात लगभग 9 बजे मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 नामजद और 20 -25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने अजय शुक्ला और राजकुमार को कुसुभरिया गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाने के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार ...