संभल, फरवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव केशोपुर रसैटा में रविवार को हुए झगड़े के मामले में एक पक्ष से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के हुकुम सिंह ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया है कि 2 फरवरी की शाम करीब तीन बजे गांव के ही विजेन्द्र, रामाशंकर, पूरन व इन्द्रवती उसके घर आए और उसके, पत्नी मीना व ममता के साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी की और धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...