अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मथुरापुर निवासी शैलेन्द्र प्रताप पुत्र राम अवध का आरोप है कि बीते नौ फरवरी की रात गांव के ही श्यामू पुत्र जगदीश प्रसाद, अशोक कुमार पुत्र मोतीलाल, शीला देवी पत्नी जगदीश प्रसाद समेत अन्य लोग एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए परिवार वालों की पिटाई की। आरोपियों ने उसके घर की जल निकासी और रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत अन्य धाराओं ...