बिजनौर, दिसम्बर 9 -- नगर के मोहल्ला निवासी एक युवक ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। नगर के मोहल्ला सराय रफी विवेक नगर निवासी रजत कुमार पुत्र शिव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया है कि वह 8 दिसंबर 2025 के शाम को अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी हिमांशु शर्मा अपनी बाइक द्वारा गली से तेज गति पर बाइक चलाते हुए गाली-गलौज देने लगा जब गाली गलौज का विरोध किया तो हिमांशु ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। बताया की कुछ देर बाद हिमांशु सचिन नितिन पुत्रगण वीरेंद्र शर्मा व राजू शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा बिन्टी शर्मा नामालूम आए और अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर घर में जबरन घूस आए और गाली गलौज करते हुए जाति...