मिर्जापुर, मार्च 8 -- ड्रमंडगंज हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव निवासी जगजीवन ने शुक्रवार को पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बीते 5 मार्च की रात लगभग आठ बजे घर जा रहा था। तभी अमदह गांव निवासी रंजित सिंह, अंकित सिंह, रोशन सिंह, गौरव सिंह, सुजीत सिंह रतेह चौराहा पर बैठे थे। मनबढ़ों ने रोका और नाम पूछने के बाद सिगरेट लेकर आने की बात कही। पैसा न होने की बात कहते ही विपक्षी आग बबूला होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंचा तो विपक्षी रात साढ़े दस बजे लगभग पंद्रह की संख्या में लोगों के साथ आए और घर का दरवाजा तोड़कर पत्नी और बच्चों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.