प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी धीरज सरोज की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। 25 दिसंबर की शाम पड़ोसी सुरेश कुमार ने घर में घुसकर उसे और उसके बेटे-बेटी को मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। पीड़िता सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...