बहराइच, मार्च 21 -- बहराइच। सुजौली थाने के मटेही के नवीन पुरवा गांव में 13 मार्च को सुबह हरदीप सिंह पुत्र मेजा सिंह पर रंजिशन गांव के ही विशाल व जितेंद्र सहित चार लोगों ने हमला किया। हरदीप जान बचाकर घर में भागा। तो हमलावरों ने घर मे घुसकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया था। घायल को परिजनों ने भर्ती कराया । अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पीड़ित की दी गई तहरीर पर थाने में दो नामजद सहित चार पर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.