मुजफ्फर नगर, मई 24 -- भोपा। मोरना में घर में घुसकर मारपीट करते हुए व युवती का मुंह से कान काटने की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना निवासी जाफिर ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया था कि पड़ोस की महिला खजाना अकारण ही उसे गाली गलौज कर रही थी तथा जूते मारने की धमकी दे रही थी, जिसका उसकी बेटी महराना ने विरोध किया तो आरोप है कि खजाना, नौबहार, आलम, साहिल, ईसलाम, दिलजाना, गुड्डों घर में घुस आए और मेरी लडकी महराना, शबनूर, नाजिया व विकलांग बेटे सोऐब के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी तथा नौबहार ने महराना का बांया कान अपने मुंह से काट दिया, जिससे उसके कान से सोने की बाली भी निकल गई। शोर शराबा सुनकर आए लोगों ने उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.