बदायूं, फरवरी 11 -- अलापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमादपुर गांव के रहने वाले लखेंदर सिंह का आरोप है कि आठ फरवरी को वह अपने घर पर मौजूद था। तभी गांव के तेजराम पुत्र रते, ख्योराज पुत्र तेजराम, रामदेवी पत्नी तेजराम और सुनीता पत्नी ख्योराज उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोस की कलादेवी पत्नी डंबर बचाने आईं तो उन्हें भी पीट दिया गया। मारपीट में लखेंदर पाल सिंह, उनकी पत्नी रामदेवी और कलादेवी घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ह...