नोएडा, नवम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर क्षेत्र के लखनावाली गांव में गुरुवार की दोपहर घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लखनावली गांव निवासी देव नागर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गुरुवार की दोपहर अपने घर में बैठे थे, तभी श्यामवीर, नंदू, राजेश और कई अन्य लोग घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और पिस्टल की बट से हमला किया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पीड़ित देव नागर की शिकायत पर आरोपी श्यामवीर, राजीव उर्फ नंदू, लक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.