रामपुर, मार्च 23 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय किला निवासी राजकुमार लोक निर्माण विभाग में कार्य करते हैं। उनका छोटा भाई शिवकुमार श्रीवास्तव टैक्सी की गाड़ी चलाते हैं। दोनों भाइयों का परिवार एक साथ रहता है। पहले यह लोग चौकी हजियानी में एक मकान में किराए पर रहते थे। वहां एक अन्य युवक अजय भी परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि 21 मार्च को अजय अपने भाई विजय के साथ घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसकी बाइक में आग लगा दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.