रुडकी, मार्च 8 -- पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दौड़वासी गांव निवासी तीर्थपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों पहले उनके गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया था। बताया कि इसके चलते दूसरे पक्ष के 10 लोग लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। और वहां मौजूद परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। जिसमें कई परिजन घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जोगिंद्र, राजेश, विकास, हिमांशु, अनुज, सुरजीत, आकाश, हिमांशु, रोहित, अंशुल निवासी दौड़वासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक अशोक रावत ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.