रुडकी, मार्च 9 -- पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट कर महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम नगला कुबडा निवासी गुलशेर अहमद ने तहरीर देकर बताया कि कामरान, शाहबाज, फरहान, अरबाज और मुसर्रत पत्नी मुजम्मिल उसके घर आकर गाली गलौज करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख उसकी पत्नी भी वहां आ गई और बीच-बचाव करने लगी। इस समय कामरान ने उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कामरान और फरहान दोनों थाना झबरेड़ा के हिस्ट्रीशीटर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.