विकासनगर, अप्रैल 4 -- सहसपुर के बैरागीवाला में घर के आगे उपद्रव करने वालों को एक व्यक्ति ने रोका तो आरोपी उस व्यक्ति के घर का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और उस पर और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। तहरीर के बाद सहसपुर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अब्दुर्रहीम निवासी बैरागीवाला ने तहरीर दी है। बताया कि वह एक अप्रैल को अपने घर पर था। कुछ लोग उनके घर के पास उपद्रव मचा रहे थे। रोकने वह नहीं माने। उन्होंने एकजुट होकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वह गेट तोड़कर अंदर घुस गए और परिवार के लोगों पर भी हमला कर दिया। हमले में उनको व उनकी पत्नी और बेटी को भी चोटें आई हैं। बताया कि आरोपी मारपीट कर वह वहां से भाग गए। पीड़ित का कहना है कि वह अक्सर घर के बाहर उपद्रव करते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.