भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट मामले को लेकर सराय की रहने वाले निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका सानिया मिर्जा ने पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। तातारपुर थाना की पुलिस ने मारपीट में घायल में सानिया मिर्जा और उनकी बहन नायाब मिर्जा इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अभी भी नायाब मिर्जा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की टीम ने केस दर्ज करने के बाद अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...