शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- पुवाया। गांव कुंवरपुर जपती निवासी बीनू पत्नी शोभित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग एक राय होकर नाजायज असलाहों सहित घर में घुस आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुन जेठ प्रदीप बचाने आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...