फरीदाबाद, मई 14 -- पलवल,संवाददाता। हसनपुर थाना इलाका स्थित पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने व लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव कांवरका निवासी हेमंत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जितेंद्र नामक युवक उसके खिलाफ केस दर्ज करवा चुका है इसी रंजिश को लेकर वह और उसके साथी जसबीर लोकेश उसके घर में घुस आए। घर में घुसने के बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उक्त युवकों ने उसके घर में रखी संदूक से 13 हजार रुपए और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.