हाथरस, अक्टूबर 10 -- हाथरस। शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर मारपीट करते हुए महिलाओं को नग्न कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। यहां पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी आरोप है। मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास और फायरिंग के आरोप का कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमे में महिला ने कहा है कि मोहल्ले के ही रहने वाले 11 नामजद और दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुस आए। घर में दो पुत्रवधुओं, पति, बेटा, बहिन घर पर थेl पुत्रवधू खाना बना रहीं थीं। पति अपने नाती, पोतों को खिला रहे थे। तभी हमारे पडौसी शराब के नशे में धुत होकर घर के अन्दर घुस आये और आते ही दोनों पुत्रवधुओं के साथ में छेडछाड व अश्लील हरकतें करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.