गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- मुरादनगर। गांव जलालाबाद निवासी जरीना और आसू का घर आसपास है। दोनों की पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि आसू की पत्नी 10 से 15 साथियों के साथ जरीना के घर में घुस आई और धारदार हथियार से उसे घायल कर दिया। इस दौरान घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़िता ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...