शामली, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम डुन्डूखेडा बांगर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़ कर व अवैधता तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम डुन्डूखेडा बांगर निवासी तरसपाल पुत्र जगदीश ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जोशी उर्फ प्रशांत पुत्र करेशन, सोनू उर्फ युद्धवीर, प्रकाश, प्रदीप पुत्र प्रकाश और कैशर पुत्र ओकारे ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। तरसपाल के अनुसार, 24 जनवरी को वह घर पर बच्चों के साथ थे। तभी आरोपियों ने घर के बाहर निकले पानी के पाइप और दरवाजे तोड़ दिए। उन्होंने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की और गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। इसके दो दिन बाद, 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह तरसपाल के भा...