रामपुर, मार्च 20 -- चौदह मार्च की रात्रि को होली खेलते समय मोहल्ले के ही चार लोगों ने घर में घुसकर पति के कपड़े फाड़ दिए विरोध करने पर गाली गलौच और मारपीट की है। पत्नी की और से चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के निकटवर्ती गांव बादली निवासी नीरज का कहना है कि चौदह मार्च की शाम को होली खेलते समय पति अनिल कुमार को मोहल्ले के ही सतेंद्र, रवि, शोभित, राहुल सहित चारो ने मिलकर घर में घुसकर बच्चों को गालियां दी, इतना ही नहीं पति अनिल कुमार के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। नीरज की और से चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.